best news portal development company in india

आजमगढ़ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन, एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता को दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

बड़सरा खालसा में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्य का भी निरिक्षण…..

आजमगढ़, 11 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। उनके आजमगढ़ एयरपोर्ट आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

👉 दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को जनपद में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़सरा खालसा में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे जून 2026 तक पूर्ण कर आम जनता को समर्पित करने का लक्ष्य है।

👉 इसके बाद उप मुख्यमंत्री ग्राम बड़सरा खालसा पहुंचे, जहां उन्होंने विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) गम्भीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा, उप जिलाधिकारी संत रंजन समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई