best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: दो मुठभेड़ों में शातिर अपराधी व हत्या का वांछित अभियुक्त घायल, गिरफ्तार

SHARE:

देवगांव – कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई..

आजमगढ़, 11 अप्रैल 2026। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना देवगांव और थाना कप्तानगंज पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में लूट/छिनैती गैंग के शातिर अपराधी और हत्या के वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी।

👉 देवगांव थाना क्षेत्र में मुठभेड़

देवगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। आरोपी भागने लगा और घेराबंदी के दौरान नहर पुलिया के पास गिर गया। आत्मसमर्पण के बजाय उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में घायल हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

 

👉 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल यादव (28 वर्ष), निवासी जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह लोगों को बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे के बल पर लूटपाट करता था। उसके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस, ₹15,000 नकद, स्प्लेण्डर बाइक, मोबाइल और आधार कार्ड की प्रतियां बरामद हुई हैं।

👉 कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़

दूसरी कार्रवाई में कप्तानगंज पुलिस ने हत्या के वांछित अभियुक्त राजू निषाद (45 वर्ष) को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वह हाल ही में हुए रोशन कुमार हत्याकांड में फरार चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने जफरामऊ स्थित एक खंडहर में घेराबंदी की, जहां आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने मारपीट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसमें घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके पास से भी एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

👉 दोनों मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई