best news portal development company in india

जौनपुर में जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे के पुल का लोकार्पण

SHARE:

शहर में सीमित पक्के पुलों के कारण लोगों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है….

रिपोर्ट….डॉ. इम्तियाज अहमद 

जौनपुर । जनपद के शहरी क्षेत्र की जनता को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक गोमती नदी पर बनाए गए प्लाटून पुल (पीपे का पुल) का रविवार को लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित कर दिया गया।

खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ पुल का उद्घाटन किया। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 66.75 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि गोमती नदी शहर के बीचों-बीच बहती है, जिससे आधी आबादी नदी के इस पार और आधी उस पार रहती है। सीमित पक्के पुलों के कारण लोगों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में यह नया प्लाटून पुल आवागमन को सुगम बनाएगा और ट्रैफिक दबाव कम करेगा। उन्होंने बताया कि इससे बदलापुर पड़ाव, कटघरा, ताड़तला मखदूम शाह अढ़न, अबीरगढ़ टोला, तूतिपुर, पानदरीबा और पुरानी बाजार सहित कई मोहल्लों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि शास्त्री पुल के समानांतर बन रहे नए पक्के पुल के निर्माण में देरी को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद, जिला महामंत्री अजय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment