best news portal development company in india

थ्रेसर मशीन में फंसा दुपट्टा, युवती गंभीर रूप से घायल

SHARE:

गेहूं की मड़ाई के दौरान हुआ हादसा……

रिपोर्ट…रियाजुल हक़ 

शाहगंज, जौनपुर ( प्योर लीफ )। क्षेत्र के कोतवाली अंतर्गत कोहड़ा गांव में मंगलवार को गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। थ्रेसर मशीन में दुपट्टा फंसने से 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बड़ागांव कोहड़ा निवासी सोनम (22), पुत्री रमेश, अपने परिजनों के साथ खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं की मड़ाई कर रही थी। इसी दौरान वह गेहूं का बोझ मशीन में डाल रही थी कि अचानक उसका दुपट्टा मशीन के पंखे में फंस गया। इससे उसका सिर भी पंखे की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल युवती को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। फिलहाल युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई