best news portal development company in india

भूईली गांव में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, हड़कंप

SHARE:

अहमदाबाद में रह रहे परिवार के घर को बनाया निशाना….

रिपोर्ट….रियाजुल हक़ 

जौनपुर ( प्योरलीफ )। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भूईली गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर स्थित आशुतोष सिंह का मकान लंबे समय से बंद था, क्योंकि उनका परिवार वर्तमान में अहमदाबाद में रह रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने देर रात मकान के मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद घर के चार कमरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे तीन बड़े बॉक्स तथा करीब 10 अटैची के लॉक तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब पड़ोसी कृपा शंकर सिंह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। घर का ताला टूटा देख उन्हें संदेह हुआ। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पास जाकर देखा, जहां घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल गृह स्वामी आशुतोष सिंह को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, चोरी गए सामान की सही जानकारी गृह स्वामी के अहमदाबाद से लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई