best news portal development company in india

मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बेचने की फिराक में थे चोर, पुलिस ने बरामद की चोरी की बाइक…..

आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 को संजय सिंह निवासी ग्राम ओझौली ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 11 मार्च को कोहिनूर पैलेस रोडवेज, मुबारकपुर के सामने से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

विवेचना के दौरान 15 अप्रैल को पुलिस टीम अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के इरादे से भटौरा अंडरपास के पास खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कन्नौजिया (23 वर्ष) निवासी अबाडी और लखंदर उर्फ टंटन निवासी कादीपुर थाना मुबारकपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, अमित कन्नौजिया के खिलाफ पूर्व में भी चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमला सिंह यादव, राघव राम व नीरज शुक्ला सहित थाना मुबारकपुर की टीम शामिल रही।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई