best news portal development company in india

एनएच-731 पर बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने दिखाई मानवता

SHARE:

तेज़ रफ़्तार वाहनों से हो रही आए दिन घटनाएं…..

डॉ. इम्तियाज अहमद 

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 72 BB 9815) से जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे गिर गया। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

घायल युवक ने अपना नाम कमलेश बताया। उसने बताया कि वह छपरे से आ रहा था और मूसापुर गांव में गुड्डू प्रधान के यहां जा रहा था। हालांकि वह सदमे में होने के कारण दुर्घटना का स्पष्ट कारण नहीं बता सका।

राहगीरों ने की मदद

हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक की मदद की। लोगों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसके मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का हेलमेट पास में ही गिरा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि या तो उसने हेलमेट ठीक से नहीं पहना था या गिरने के दौरान वह निकल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई