best news portal development company in india

आजमगढ़: UPPCS-2024 में चयनित 6 अभ्यर्थियों का सम्मान, एसएसपी ने दिया सफलता का मंत्र

SHARE:

कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता की यात्रा के अनुभव साझा किए…..

आजमगढ़, 22 अप्रैल 2026। पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित एक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के UPPCS-2024 में चयनित छह अभ्यर्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मानित अभ्यर्थियों में अनुराग पाण्डेय (एसडीएम, वर्तमान में ग्राम पंचायत अधिकारी, ठेकमा), अखिल पाण्डेय (असिस्टेंट कमिश्नर, वाणिज्य कर), पल्लवी सिंह (नायब तहसीलदार), आँचल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार, वर्तमान में लेखपाल, सदर तहसील), आरती मिश्रा (डिप्टी जेलर, आरटीसी पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत) तथा बलवंत सिंह (नायब तहसीलदार, वर्तमान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, नई दिल्ली) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की, जिससे उपस्थित पुलिसकर्मियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। उन्होंने अनुशासन, निरंतर परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण को सफलता की कुंजी बताया।

इस दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए अभ्यर्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दड़िया तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई