best news portal development company in india

आजमगढ़: तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर, चालक फरार

SHARE:

माहुल, आजमगढ़:

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल–फुलवरिया मार्ग पर गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार अर्टिगा कार और बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर 3 गांधीनगर निवासी 44 वर्षीय अकबर अपनी बुलेट बाइक से अहरौला बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह राजारामनगर बाजार के पास पहुंचे, सामने से आ रही अनियंत्रित अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का हैंडल टूट गया और अकबर करीब 10 मीटर दूर जा गिरे।

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से माहुल बाजार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर आजमगढ़ रेफर कर दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई