best news portal development company in india

बच्चों को डांटने के विवाद में महिला पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

आरोपी ने लाठी-डंडे से सिर पर हमला कर दिया था….

आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में बच्चों को डांटने के विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को ईशापुर गांव निवासी यजुवेन्द्र यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कमलेश पुत्र दूधनाथ ने बच्चों को डांटने के विवाद में उसकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना फूलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 30 अप्रैल को बीएसएनएल ईशापुर पोखरा के पास से आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अदालत में अपना पक्ष रखने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार व कांस्टेबल नीरज यादव शामिल रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई