best news portal development company in india

हज यात्रा के नाम पर ठगी- राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के अध्यक्ष सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज; दो गिरफ्तार

SHARE:

राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के अध्यक्ष के बेटे सहित दो गिरफ्तार….

लखनऊ/सहारनपुर। आजमगढ़ निवासी राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के अध्यक्ष आमिर रशादी समेत चार लोगों के खिलाफ सहारनपुर में हज यात्रा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मामला सहारनपुर के विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट मोहम्मद अहमद खान की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अलफहद टूरिज्म कंपनी के डायरेक्टर आमिर रशादी, ओसामा रशादी, एजाज अहमद और फहद रशादी ने हज यात्रा कराने के नाम पर 23 लाख 99 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए, लेकिन तय यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की गई। आरोप है कि संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित टूरिज्म कंपनी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। ठगी का एहसास होने पर न्यायाधीश ने सहारनपुर के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए ओसामा रशादी और एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई