फूलपुर के युवाओं का कमाल 4 महीने में 207 यूनिट रक्तदान India Book of Records में दर्ज हुआ नाम!
आजमगढ़ जनपद की फूलपुर तहसील से समाज सेवा की एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आयोजित रक्तदान शिविर में विवेक विश्वकर्मा उर्फ (पुटरु) और सौरभ सिंह यादव ने एक नया रिकार्ड स्थापित किया है।
महज चार महीनों के भीतर 207 यूनिट रक्त संग्रह कर इन युवाओं और उनकी टीम ने एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया जिसे India Book of Records में भी दर्ज किया गया है यह उपलब्धि न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
इस सराहनीय कार्य के लिए आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दोनों समाजसेवी युवाओं को सम्मानित किया उन्होंने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके जनसेवा के जज़्बे की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक है।
सम्मानित युवाओं ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और समाज के समर्थन से ही यह संभव हो पाया है।
रक्तदान शिविर की इस पहल ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।








