best news portal development company in india

महिला हत्या कांड में पति व देवर गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

SHARE:

मृतिका के पक्ष द्वारा आरोप लगाया गया कि संतान न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता रहा…..

आजमगढ़, 03 मई 2026। जनपद के थाना अतरौलिया क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 01 मई 2026 को वादी सूर्यप्रकाश सिंह निवासी ग्राम जमीन हरखोरी धनछुला, थाना जीयनपुर ने थाना अतरौलिया में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनकी पुत्री सिप्पी सिंह (36 वर्ष) की उसके ससुराल पक्ष द्वारा संतान न होने के विवाद को लेकर मारपीट कर हत्या कर दी गई।

इस मामले में थाना अतरौलिया पर मुकदमा संख्या 161/26 धारा 103(1) व 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 03 मई की सुबह करीब 07:50 बजे सिकन्दपुर तिराहा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज सिंह (पति, उम्र 37 वर्ष) और विनय सिंह (देवर, उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम रतुआपार, थाना अतरौलिया शामिल हैं। दोनों के खिलाफ इसी मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के साथ कांस्टेबल जयराय, आरक्षी सतलज वर्मा, महिला आरक्षी कुमारी नेहा, महिला आरक्षी सृष्टि और चालक आरक्षी अरुण कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई