best news portal development company in india

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रिश्ते में भांजा आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो…..

आजमगढ़, 03 मई 2026। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को पीड़िता ने थाना तरवां में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी, जो रिश्ते में उसका भांजा लगता है, घर पर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता की शिकायत पर थाना तरवां में मुकदमा संख्या 83/2026 के तहत धारा 64(2)(m) और 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना तरवां पुलिस ने 3 मई की सुबह करीब 7:05 बजे तरवां पुल के पास से आरोपी रबिकांत (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम मोकलपुर (उसरताला) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेश यादव, उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव और महिला कांस्टेबल पूनम मौर्या शामिल रहीं।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई