best news portal development company in india

जनआरोग्य मेले में सीएमओ का औचक निरीक्षण: जीयनपुर सीएचसी की व्यवस्था पर नाराजगी, सुधार के निर्देश!

SHARE:

आजमगढ़ में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एन. आर. वर्मा ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की।

निरीक्षण की शुरुआत जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई, जहां प्रसव सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित स्टाफ को एक सप्ताह के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली जांच में खामियां मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद सठियांव ब्लॉक के नेठी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां भी व्यवस्थाएं अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गईं। सीएमओ ने प्रभारी को फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर सुधार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

वहीं मुबारकपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थिति संतोषजनक पाई गई। यहां प्रसव सेवाओं को और बेहतर करने के सुझाव दिए गए।

अंत में मोहब्बतपुर स्थित एएनएम सेंटर और आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया, जहां मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

सीएमओ ने कहा कि जनआरोग्य मेले में आने वाले लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई