best news portal development company in india

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

SHARE:

जमीन बंटवारे और पुरानी रंजिश में हुआ था विवाद….

आजमगढ़। थाना जहानागंज क्षेत्र के ग्राम ताड़ी में जमीन बंटवारे और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को ग्राम ताड़ी में दो पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में कहासुनी व मारपीट पर आमादा हो गए। सूचना मिलने पर थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुए, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 16 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से पवन राजभर, संध्या राजभर, रिंकू राजभर, पूनम राजभर, पिंकी राजभर, रिंकी राजभर, मुन्नी देवी, सुनील राजभर और रविन्द्र राजभर शामिल हैं।

वहीं दूसरे पक्ष से अमलेश Rajbhar, विजई राजभर, कुसुम राजभर, अमीन राजभर, मालती देवी, लक्ष्मीना देवी और कमलेश राजभर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई को उ0नि0 अभिषेक सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई