best news portal development company in india

फूलपुर – पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

SHARE:

शादी समारोह से लौटते वक्त हुई दुर्घटना…..

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव के पास टेऊंगा मोड़ पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, कासमपुर अंबारी गांव निवासी 43 वर्षीय संदीप यादव पुत्र शीतला यादव किसी शादी समारोह से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे टेऊंगा नहर पुलिया (बंगला के पास) के समीप तीव्र मोड़ पर उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और पुलिया से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, बताया जाता है कि मृतक संदीप यादव चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे तथा उनके दो बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।सूचना मिलने पर फूलपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई