फूलपुर में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक गंगाराम बिंद का तबादला थाना कप्तानगंज….
आजमगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के 52 उपनिरीक्षकों एवं 7 महिला उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण विभिन्न थानों और चौकियों पर किया गया है।
स्थानांतरण सूची में चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक तथा महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसी क्रम में फूलपुर थाना कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात गंगाराम बिंद का स्थानांतरण इसी पद पर थाना कप्तानगंज कर दिया गया है। वहीं कप्तानगंज से स्थानांतरित होकर विजय सिंह गौड़ को फूलपुर कोतवाली का नया वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा थाना मेहनाजपुर से उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कनौजिया को फूलपुर थाना कोतवाली में तैनाती दी गई है।
वहीं करीब तीन माह पूर्व महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी के स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहे महिला उपनिरीक्षक पद पर थाना मेहनगर से स्थानांतरित रानी साहू को फूलपुर कोतवाली में नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









