कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी का बड़ा प्रशासनिक कदम
आजमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात 59 उपनिरीक्षकों (एसआई) का तबादला किया गया है।
इस तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों तथा महिला उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार को पहाड़पुर कोतवाली से हटाकर लोहरा मुबारकपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रमोद कुमार यादव को लोहरा मुबारकपुर से पहाड़पुर कोतवाली भेजा गया है। हरिकेश कुमार राय को कोतवाली से बिलरियागंज तथा अभिषेक कुमार मिश्रा को देवगांव से सिविल लाइन चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
अजय कुमार सिंह को कचहरी चौकी से कोतवाली, चन्द्रप्रकाश कश्यप को गोसाई बाजार गम्भीरपुर से कचहरी चौकी तथा अश्वनी कुमार मिश्रा को मुबारकपुर से गोसाई बाजार गम्भीरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुशवाहा को कोतवाली से जहानागंज भेजा गया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षकों में भी बदलाव
मनीष मणि त्रिपाठी को सिधारी से अहरौला का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। धर्मेन्द्र शर्मा को मूसेपुर सिधारी से कस्बा मुबारकपुर चौकी प्रभारी तथा मुरारी मिश्रा को कस्बा मुबारकपुर से मूसेपुर सिधारी भेजा गया है।
धर्मेन्द्र कुमार को जेल चौकी सिधारी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंधरापुर, रंजन कुमार शाह को बोगरिया तरवां से जेल चौकी सिधारी तथा हरिकृष्ण मिश्रा को पवई से बोगरिया तरवां स्थानांतरित किया गया है।
महिला उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती
महिला उपनिरीक्षकों में रुपम वर्मा को पुलिस लाइन से महिला चौकी मुबारकपुर, आरती यादव को महिला चौकी मुबारकपुर से जहानागंज थाना तथा खुशबू चौधरी को पुलिस लाइन से कंधरापुर भेजा गया है।
आकांक्षा पाण्डेय को पुलिस लाइन से बिलरियागंज, इस्मिता गुप्ता को पुलिस लाइन से सिधारी तथा सुनीता वर्मा को पुलिस लाइन से बरदह स्थानांतरित किया गया है। वहीं रानी साहू को मेहनगर से फूलपुर भेजा गया है।
अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर जोर
पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता, क्षेत्रीय कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखकर किया गया है। आने वाले दिनों में सभी उपनिरीक्षक अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।












