best news portal development company in india

इलाज के दौरान महिला की मौत, निजी क्लिनिक सील, संचालक हिरासत में

SHARE:

इलाज के दौरान महिला की मौत, निजी क्लिनिक सील, संचालक हिरासत में

आजमगढ़/बरदहः बरदह थाना क्षेत्र में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर क्लिनिक संचालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित निजी क्लिनिक को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खम्हौली निवासी सुरेंद्र बिंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 32 वर्षीय पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर 7 मई की शाम करीब 6 बजे उसे मुक्तिपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई, लेकिन समय रहते न तो बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया और न ही उसे किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसी दौरान महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर संबंधित क्लिनिक की जांच की गई और कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया।

पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं क्लिनिक संचालक चन्द्रसेन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment