best news portal development company in india

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार, सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री सहित पांच मन्त्रीयों ने ली शपथ

SHARE:

भगवामय हुआ बिग्रेड परेड ग्राउंड, पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ नया अध्याय….

Report – ZFM Times 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार का गठन हो गया।

राजधानी कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह में योगी आदित्यनाथ, चंद्रबाबू नायडू सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा परेड ग्राउंड गूंज उठा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार समारोह स्थल को भगवामय रंग में सजाया गया था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचने के बाद जनता को दंडवत प्रणाम किया व रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाया और चरण स्पर्श कर गले लगाया, जिसे समारोह का भावुक क्षण माना गया।

राज्यपाल आर. एन. रवि ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ भाजपा नेताओं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह जीत राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के रूप में देखी जा रही है। वहीं ममता बनर्जी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हुए एक अलग ही संदेश दिया है हला की राज्यपाल द्वारा पूर्व विधानसभा विधान मंडल व सरकार को भंग कर दिया है, विपक्ष ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की बात कही है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई