best news portal development company in india

आजमगढ़: चोरी गिरोह का 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

SHARE:

आजमगढ़, 09 मई 2026। थाना गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद, निवासी फरिहा थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कई चोरी की घटनाओं में था शामिल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के खिलाफ थाना निजामाबाद क्षेत्र में वर्ष 2024 के दौरान कई मुकदमे दर्ज किए गए थे।

इन मामलों में घरों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, गैस सिलेंडर, चूल्हा और विद्यालय के रसोईघर से अन्य सामान चोरी करने की घटनाएं शामिल हैं।

पहले भी हो चुकी थी गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को विवेचना के दौरान गिरोह के सदस्य अब्दुल वाहिद और रईस उर्फ लम्बू को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया था। जांच में संगठित अपराध में संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बिन्द्रा बाजार से हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 मई 2026 को थाना गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने आरोपी को बिन्द्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के खिलाफ थाना निजामाबाद में गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई में थाना गम्भीरपुर के थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, एसटीएफ प्रयागराज के उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह समेत पुलिस और एसटीएफ के कई जवान शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई