best news portal development company in india

नॉर्वे के अख़बार में पीएम मोदी का कार्टून बना विवाद का कारण

SHARE:

नॉर्वे के अख़बार में पीएम मोदी का कार्टून बना विवाद का कारण

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नॉर्वे दौरे को लेकर नया विवाद सामने आया है। नॉर्वे के चर्चित अख़बार Aftenposten ने पीएम मोदी पर एक कार्टून प्रकाशित किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

कार्टून में पीएम मोदी को एक “सपेरे” के रूप में दिखाया गया है, जबकि पेट्रोल पंप के पाइप को सांप की तरह दर्शाया गया। यह कार्टून एक ओपिनियन लेख के साथ प्रकाशित हुआ, जिसकी हेडलाइन थी — “एक चालाक और थोड़ा खीज दिलाने वाला आदमी।”

इस कार्टून को लेकर भारत में कई लोगों ने नाराज़गी जताई है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने इसे “नस्लवादी सोच” से प्रेरित बताया और कहा कि पश्चिमी मीडिया अक्सर भारत की छवि को पुराने औपनिवेशिक नजरिए से दिखाने की कोशिश करता है।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक व्यंग्य का हिस्सा है। हालांकि, विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।

इससे पहले नॉर्वे यात्रा के दौरान पीएम मोदी से पत्रकार Hella Leng द्वारा पूछा गया सवाल भी चर्चा में रहा था, जिसका जवाब प्रधानमंत्री ने नहीं दिया था।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई