best news portal development company in india

प्रधानमंत्री की अपील का असर: ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार, दिया सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदश

SHARE:

प्रधानमंत्री की अपील का असर: ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार, दिया सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदश

आजमगढ़। वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और संसाधनों की बचत की अपील का असर अब प्रशासनिक व्यवस्था में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में सोमवार को आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शासकीय वाहन के बजाय ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनकी इस पहल की आमजन और कर्मचारियों ने सराहना की।

डीएम रविंद्र कुमार अपने सहायक के साथ ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे और इसके बाद नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी की यह पहल ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी खर्च में मितव्ययिता का संदेश देने वाली मानी जा रही है। प्रशासनिक हलकों में इसे सादगी और जिम्मेदार कार्यशैली का उदाहरण बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक हालात को देखते हुए लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने और अनावश्यक यात्राओं से बचने की अपील की थी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर सादगी का संदेश दे चुके हैं।

ऐसे में डीएम रविंद्र कुमार का ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचना जनपद में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूक होंगे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई