best news portal development company in india

निजामाबाद में नए थानाध्यक्ष का एक्शन मोड, कस्बे में फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश

SHARE:

निजामाबाद में नए थानाध्यक्ष का एक्शन मोड, कस्बे में फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश

निजामाबाद, आजमगढ़।

निजामाबाद थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम के साथ उन्होंने कस्बे सहित सेंटरवा, नेवादा, फरिहा समेत कई संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुल चुंगी, फरहादाबाद तिराहा, घूरीपुर मोड़, देवकी चौक और ठाकुर द्वारा चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखाई दी। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित करते हुए थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति या अराजक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अपराध, चोरी, गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई, ताकि क्षेत्र में सौहार्द और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई