best news portal development company in india

आजमगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, खेत में काम कर रहे किसान की मौत

SHARE:

आजमगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, खेत में काम कर रहे किसान की मौत

आजमगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि तेज धूप और लू लगने से यह हादसा हुआ।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय फिरतु बिंद पुत्र चौथी बिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अपने घर के सामने स्थित प्याज के खेत में काम कर रहे थे। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही वह गिर पड़े। परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह पुलिस पंचनामा की कार्रवाई में जुटी रही।

फिरतु बिंद अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी माणिक देवी, तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई