best news portal development company in india

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री शंभू कुमार के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल ने जमुई के सिविल सर्जन से मुलाकात कर जिले में नियम विरुद्ध संचालित निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक एवं पैथोलॉजी केंद्रों की जांच कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।

SHARE:

जमुई, बिहार से मो० आसिफ अनवर की रिपोर्ट –

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री शंभू कुमार के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल ने जमुई के सिविल सर्जन से मुलाकात कर जिले में नियम विरुद्ध संचालित निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक एवं पैथोलॉजी केंद्रों की जांच कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव श्री विशेश्वर तांती, श्री रोहित तांती, श्री विकास तांती एवं श्री अजय कुमार गुप्ता “रिंकू” भी शामिल थे।

ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जमुई जिले में कई निजी नर्सिंग होम एवं क्लिनिक बिना वैध पंजीकरण, आवश्यक सुविधाओं तथा योग्य चिकित्सकों के संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे संस्थानों में नियम-कानूनों की अनदेखी कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे आम जनता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्रतिनिधि मंडल ने यह भी कहा कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक डॉ आई० पी० गुप्ता लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था एवं निजी नर्सिंग होमों की अनियमितताओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।

ज्ञापन में मांग की गई कि जमुई जिले के सभी निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक एवं पैथोलॉजी केंद्रों की विशेष जांच अभियान चलाकर जांच कराई जाए। बिना पंजीकरण एवं नियम विरुद्ध संचालित संस्थानों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया जाए। साथ ही प्रत्येक नर्सिंग होम में योग्य चिकित्सक, प्रशिक्षित स्टाफ, ऑक्सीजन व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए।

सिविल सर्जन ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि ‘आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाए गए शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित संस्थानों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष श्री शंभू कुमार ने कहा कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी जनता के स्वास्थ्य एवं अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई