best news portal development company in india

स्वास्थ्य और शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी

SHARE:

स्वास्थ्य और शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित स्ट्रीट टू स्टेडियम एकेडमी में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, HPV वैक्सीनेशन और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन यादव और दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि समय रहते सावधानी और HPV वैक्सीन के माध्यम से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

डॉ. विपिन यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में जवाब दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी चर्चा हुई। पूजा सिंह ने UPSC परीक्षा के प्रश्नपत्रों के स्तर को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक कठिन प्रश्नपत्रों के कारण कई छात्र मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक क्षमता का आकलन होना चाहिए, न कि उन्हें हतोत्साहित करना।

उन्होंने आयोग से प्रश्नपत्रों का स्तर संतुलित रखने की मांग करते हुए कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों का आत्मविश्वास बनाए रखना भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई