best news portal development company in india

भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ठगी करने वाला गैंग बेनकाब, सरगना मुठभेड़ में घायल

SHARE:

भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ठगी करने वाला गैंग बेनकाब, सरगना मुठभेड़ में घायल

आजमगढ़। महिलाओं को भूत-प्रेत, जादू-टोना और तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना को सरायमीर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके परिवार पर कथित रूप से भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर उसे डराया और शुद्धिकरण के नाम पर जेवरात, मोबाइल फोन तथा बड़ी रकम लेकर फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो संदिग्ध बाइक से क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बताया जाता है कि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इम्तियाज खान (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है और वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, महिलाओं के आभूषण, नकदी, एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी के साथ विभिन्न जिलों के बाजारों और कस्बों में घूमकर अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था। गिरोह पहले महिलाओं का विश्वास जीतता था, फिर परिवार पर संकट, भूत-प्रेत या जादू-टोने का डर दिखाकर शुद्धिकरण के नाम पर उनके जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह आजमगढ़ के अलावा बरेली, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में सक्रिय रहा है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई