best news portal development company in india

महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए वंदना को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

SHARE:

महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए वंदना को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाली वंदना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यूनिवर्सल ऑनरेरी अवॉर्ड काउंसिल (UHAC) की ओर से उन्हें समाज में महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए मानद ‘डॉक्टर’ उपाधि प्रदान की गई।

यह सम्मान दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही, जिन्होंने समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

समारोह में वंदना को यह सम्मान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सहदेव राम और ब्रांड एथलीट त्रिपात सिंह द्वारा प्रदान किया गया। आयोजकों ने कहा कि वंदना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया है।

बताया गया कि उनके प्रयासों से कई महिलाओं को नए अवसर मिले हैं और वे अपने पैरों पर खड़ी होकर बेहतर जीवन की ओर बढ़ सकी हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर उनकी पहल ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद वंदना ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भविष्य में भी महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों का मानना है कि वंदना की यह सफलता अन्य महिलाओं और समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई