जमुई में यूपी के युवक का मिला पंखे से लटका शव,इलाके मे मचा हड़कंप

जमुई, बिहार से मो० आसिफ अनवर की रिपोर्ट –
बिहार के जमुई से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जमुई के खैरमा में एक 26 वर्षीय युवक का शव गणेश चौधरी के घर मे उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामला जमुई के खैरमा का है, जहां एक बंद कमरे से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। कमरे में 26 साल के युवक सतीश कुमार गुप्ता का शव पंखे से लटक रहा था।
मकान मालकिन ने बताया कि
मृतक सतीश कुमार गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले विजयपुर गुरवालिया का रहने वाला था। वह यहां रहकर कप-प्लेट बेचने का व्यवसाय करता था। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि मौत दो से तीन दिन पहले ही हो चुकी थी।
जांच के लिए बुलाई गई FSL की टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश, पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।








