best news portal development company in india

कप्तानगंज में बच्चों के मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, किशोर को पीटकर किया था बेहोश, ओवरब्रिज के पास सुबह 5 बजे हुई गिरफ्तारी

SHARE:

कप्तानगंज में बच्चों के मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, किशोर को पीटकर किया था बेहोश, ओवरब्रिज के पास सुबह 5 बजे हुई गिरफ्तारी

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक किशोर के साथ मारपीट कर उसे बेहोश करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 13 वर्षीय एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। सभी को छाता का पुरा ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन से शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पकड़ा गया।

बीते 4 जून को कस्बा कप्तानगंज निवासी रिंकू सोनी ने थाना कप्तानगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष ने उनके पुत्र आयुष सोनी के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। विरोध करने पर परिवार को धमकी भी दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराएं बढ़ाई गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई