best news portal development company in india

वाराणसी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर पहुंचकर सुनाई आपबीती, इलाज के दौरान मौत

SHARE:

वाराणसी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर पहुंचकर सुनाई आपबीती, इलाज के दौरान मौत

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी निवासी एवं किराना व्यवसायी जितेंद्र कुमार पटेल (45) के रूप में हुई है। बदमाशों की गोली लगने के बावजूद वह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार पटेल सोमवार देर रात अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पहले सुनसान स्थान पर मौजूद बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जितेंद्र किसी तरह बाइक चलाकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को हमले की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई