best news portal development company in india

खजौली की विवादित जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में मिट्टी गिराने का आरोप, जांच के घेरे में पूरा मामला

SHARE:

खजौली की विवादित जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में मिट्टी गिराने का आरोप, जांच के घेरे में पूरा मामला

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के खजौली गांव में विवादित जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी गिरवाने के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि खजौली गांव में विवादित भूमि पर मिट्टी गिराने संबंधी शिकायतों और वायरल हो रही सूचनाओं की जांच क्षेत्राधिकारी सगड़ी को सौंपी गई है।

एसपी ग्रामीण के मुताबिक जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने साफ कहा कि विवादित भूमि मामलों में पुलिस की भूमिका केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित है। किसी भी पक्ष का समर्थन करना पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ है और ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब सभी की निगाहें सीओ सगड़ी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई