best news portal development company in india

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रकों से अवैध लकड़ी बरामद

SHARE:

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रकों से अवैध लकड़ी बरामद

आजमगढ़। अवैध लकड़ी के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सेंहदा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों को पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रकों में बड़ी मात्रा में लकड़ी लदी मिली, जिसके संबंध में चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 10 जून की देर रात सेंहदा टोल प्लाजा पर की गई। जांच के दौरान रोके गए पांच ट्रकों में से चार सुल्तानपुर और एक प्रतापगढ़ जनपद से आने की बात सामने आई।

अधिकारियों ने जब लकड़ी के कटान और परिवहन से संबंधित वैध अनुमति पत्र एवं अन्य अभिलेख मांगे तो चालक कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रकों में लदी लकड़ी का निरीक्षण किया।

प्राथमिक जांच में ट्रकों पर आम, महुआ और गूलर प्रजाति की लकड़ी लदी पाई गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लकड़ी के परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति और वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा सभी वाहनों को वन विभाग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद विभाग ने पांचों ट्रकों और बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अवैध कटान और लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई