best news portal development company in india

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

SHARE:

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमराडीह गांव स्थित निजामाबाद-फूलपुर मार्ग पर देसी शराब ठेके के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार चमराडीह गांव निवासी रमेश कुमार (35) पुत्र फूलचंद, राकेश कुमार पुत्र झूरी तथा सरावां अंबारी गांव निवासी आकाश, अरुण और राज दो अलग-अलग बाइकों से किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान निजामाबाद-फूलपुर रोड पर दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राकेश, आकाश और अरुण की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल राज का उपचार कर उसे घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक कलामुद्दीन पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घायलों के परिजन उनके उपचार में जुटे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई