आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था पर फूलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
आजमगढ़/फूलपुर। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली फूलपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार इन व्यक्तियों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जून को उपनिरीक्षक कमालुद्दीन खान एवं उपनिरीक्षक दयानंद अपनी पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में नियमित गश्त, भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान विभिन्न स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मनोज बरनवाल पुत्र स्व. दयाशंकर बरनवाल, आशीष कुमार बरनवाल पुत्र स्व. कृष्णानंद बरनवाल निवासी शनिचर बाजार कस्बा फूलपुर, रोहित सैनी पुत्र सुनील सैनी, अंकित सैनी पुत्र दिनेश सैनी निवासी जगदीशपुर, अनिल पुत्र नंदू, सुनील पुत्र नंदू निवासी खुटौली, रामलल्लन पुत्र लालता प्रसाद निवासी सेंदुरी थाना सरायमीर, गौरव पुत्र मुकेश तथा रवि कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी सदरपुर बरौली शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अराजकता या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
थाना फूलपुर पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया है।








