विश्व रक्तदान दिवस पर विवेक विश्वकर्मा और सौरभ सिंह यादव हुए सम्मानित, सामाजिक सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में बना चुके हैं अलग पहचान
विश्व रक्तदाता दिवस दिनांक 14 जून 2026 को जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार द्वारा समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विवेक विश्वकर्मा उर्फ पुटरु एवं सौरभ सिंह यादव को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने दोनों युवाओं की सक्रिय सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। दोनों युवा लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
खास बात यह है कि इससे पूर्व आयोजित एक विशाल रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह कराने के विशेष कार्य के लिए दोनों युवाओं को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। यह उपलब्धि जनपद ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय मानी गई थी!
विवेक विश्वकर्मा उर्फ पुटरु और सौरभ सिंह यादव की सामाजिक सक्रियता, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा रक्तदान अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका आज जिले और प्रदेश स्तर पर प्रशंसा का विषय बनी हुई है। दोनों युवाओं द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य समाज के अन्य लोगों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विश्व रक्तदाता दिवस पर मिला यह सम्मान उनके निरंतर सेवा भाव, सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।








