best news portal development company in india

यूपी में कल से खुलेंगे बेसिक स्कूल, शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश

SHARE:

यूपी में कल से खुलेंगे बेसिक स्कूल, शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 16 जून 2026 से सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू होगा। शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार विद्यालय निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। स्कूल खुलने से पहले परिसर और कक्षाओं की विशेष साफ-सफाई कराने, छात्रों का स्वागत करने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को भी सूचना देने को कहा गया है।

इसके साथ ही जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित न करने, शौचालय, पेयजल, बिजली और मिड-डे-मील की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी छात्रों को समय से पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।

मुख्य बातें:

16 जून 2026 से खुलेंगे सभी बेसिक स्कूल

कक्षाओं और परिसर की विशेष सफाई के निर्देश

छात्रों का रोली-टीका लगाकर स्वागत होगा

जर्जर भवनों में पठन-पाठन पर रोक

मिड-डे-मील और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई