best news portal development company in india

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमला, कई लोग गिरफ्तार

SHARE:

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमला, कई लोग गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना उस समय हुई जब सीजेपी द्वारा नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को लेकर शहीद स्मारक पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके को उनके समर्थक कंधों पर बैठाकर सभा स्थल की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद मौजूद लोगों ने कुछ युवकों को पकड़ लिया, जिसके बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने की भी सूचना है।

हालांकि मंच से संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की और हमला करने वाले युवकों को छोड़ देने की बात कही।

घटना के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “शारीरिक हमले डर और कायरता की निशानी हैं।”

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment