best news portal development company in india

अतरौलिया पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, लूटी गई बाइक और तमंचा बरामद

SHARE:

अतरौलिया पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, लूटी गई बाइक और तमंचा बरामद

आजमगढ़। अतरौलिया थाना पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, 18 मई को रीठिया क्षेत्र में एक व्यक्ति से अपाचे मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटे जाने की घटना दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल एक आरोपी लूटी गई बाइक के साथ क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने खदेरूपट्टी के पास घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि मिश्रा (22 वर्ष) निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूट की अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। वहीं, पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई हैं!

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई