best news portal development company in india

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने एलवल चौकी में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

SHARE:

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने एलवल चौकी में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी एलवल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित आजमगढ़ का संदेश दिया। चौकी के जीर्णोद्धार कार्य के बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पौधे लगाकर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

एसएसपी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई