best news portal development company in india

कंधरापुर थाने में पुलिस आवासीय भवन निर्माण का शिलान्यास, 11.39 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू

SHARE:

कंधरापुर थाने में पुलिस आवासीय भवन निर्माण का शिलान्यास, 11.39 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू

आजमगढ़। थाना कंधरापुर परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शुक्रवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परियोजना का शुभारंभ किया।

जानकारी के अनुसार, लगभग 11.39 करोड़ रुपये की लागत से दो ब्लॉकों में कुल 32 आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इन आवासों के तैयार होने से पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनकी कार्यक्षमता और सुविधा में वृद्धि होगी।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य पुलिस बल के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करना है। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा निर्माण एजेंसी से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई