best news portal development company in india

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, जरूरतमंदों की सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म

SHARE:

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, जरूरतमंदों की सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म

निजामाबाद (आजमगढ़)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से उनका जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर निजामाबाद क्षेत्र के अंबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित कर वहां रह रहे बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के बीच फल, मिष्ठान, खाद्य सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता हरिओम उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा, सहयोग और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाना ही उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई