best news portal development company in india

नालों पर अतिक्रमण से जल निकासी ठप, गलियों में बह रहा गंदा पानी

SHARE:

नालों पर अतिक्रमण से जल निकासी ठप, गलियों में बह रहा गंदा पानी

आजमगढ़। नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर-3 गांधीनगर स्थित नई आबादी क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहल्ले के निवासियों का आरोप है कि वर्षों पुराने नालों पर हुए अतिक्रमण के कारण पानी निकासी का मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे घरों का गंदा पानी गलियों और सड़कों पर जमा हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव की समस्या के चलते आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के जमाव से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मोहल्लावासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से नालों से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई