best news portal development company in india

आजमगढ़: पोखरे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

SHARE:

आजमगढ़: पोखरे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा फरिहा के मोहल्ला सवाई में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सवाई निवासी अशफाक अहमद का पुत्र मोहम्मद युसुफ (6) सुबह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पास स्थित पोखरे के किनारे पहुंच गया, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया।

मासूम को डूबता देख साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे पोखरे से बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मोहम्मद युसुफ कक्षा एक का छात्र था। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक हंसते-खेलते बच्चे की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई