best news portal development company in india

आजमगढ़: घाघरा नदी में भैंस धोने गया युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस और राहत टीमें

SHARE:

आजमगढ़: घाघरा नदी में भैंस धोने गया युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस और राहत टीमें

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी गंगापुर गांव के पास रविवार दोपहर घाघरा नदी में एक 18 वर्षीय युवक तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजन, जो अंबेडकरनगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के साबितपुर गांव का रहने वाला था, लगभग 10 दिन पहले अपने ननिहाल अराजी गंगापुर आया हुआ था। रविवार को वह अपने नाना के साथ घाघरा नदी में भैंस धोने गया था। इसी दौरान नदी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों ने नाव और जाल की मदद से खोज अभियान शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों के अनुसार राजन परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और सभी उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई