best news portal development company in india

आजमगढ़: घरेलू विवाद में बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़: घरेलू विवाद में बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने कथित तौर पर अपने सगे बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के लगभग पांच घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जहानागंज कस्बे के नयापुरा मोहल्ले में हुई। बताया गया कि घरेलू विवाद के दौरान मो. अनस उर्फ राजू और उसके बड़े भाई दिलशेर अहमद के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि अनस ने चाकू से कई वार कर दिलशेर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

मृतक की पत्नी सुमैया अख्तरी की तहरीर पर जहानागंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करहा मार्ग स्थित पुनर्जी पुलिया के पास घेराबंदी कर मो. अनस उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई