best news portal development company in india

महाकुंभ और अयोध्या में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में ₹15 लाख की संपत्ति कुर्क

SHARE:

महाकुंभ और अयोध्या में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में ₹15 लाख की संपत्ति कुर्क

आजमगढ़। संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के चार वाहनों को कुर्क कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना राज उर्फ सावरिया अपने साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्या, काशी विश्वनाथ मंदिर, लखनऊ समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों और मेलों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की टप्पेबाजी व स्नेचिंग कर अवैध कमाई करता था।

इस मामले में पहले से गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े चार वाहनों को कुर्क कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। कुर्क संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई