best news portal development company in india

डीएम के सख्त निर्देश पर बंजर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, तीन लोगों पर कार्रवाई

SHARE:

डीएम के सख्त निर्देश पर बंजर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, तीन लोगों पर कार्रवाई

आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मिली शिकायत पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सरकारी बंजर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया।

शिकायत में बताया गया था कि ग्राम गोविन्दपुर स्थित गाटा संख्या 65मि, रकबा 0.460 हेक्टेयर की बंजर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण और कब्जा किया जा रहा है। मामले में पहले भी निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध छप्पर, दीवार, पिलर और अन्य निर्माण हटवाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

जांच में सामने आया कि अतिक्रमण करने वाले तीनों लोग भूमिहीन नहीं हैं। उनके पास कृषि भूमि और पक्के आवास पहले से मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी और बंजर भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई